पंजाब के मोहाली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे की सभी लोग चौंक गए है. दरअसल, यहां पर प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत देखने को मिल रहा है. बता दें कि यहां एक युवक ने अपनी एक्स प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया है. हालांकि, चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि युवती को चाकू से मारने के बाद में वह खुद को भी मारने का प्रयास करने लगा था. ड़ाक्टरों ने युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. वहीं, आरोपी युवक की हालत बेहद नाजुक है. मृत युवती की पहचाना पटियाला की डिंपल निवासी के रुप में की गई है और आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह के रुप में की गई है.e
ऑफिस प्रेम संबंध
जानकारी के मुताबिक दोनों निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में एक साथ काम करते थे. पिछले तीन सालों से दोनों वहां काम कर रहे थे. कंपनी में काम के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. हालांकि, 6 महीने पहले दोनों का ब्रेकअप भी हो चुका था. दोनों के अलग होने के बाद में आरोपी काफी मानसिक तनाव से गुजर रहा था. एक दिन जब डिंपल कार्यालय में काम कर रही थी, उसी बीच हरविंदर वहां आ गया. दोनों ने काफी देर तक बातचीत की लेकिन अचानक ही वह बातचीत कहासुनी में बदल गई. अचानक ही हरविंदर को गुस्सा आया और उसने डिंपल पर चाकू से जानलेवा हमला किया.
आगे की कार्रवाई
वहां मौजूद कर्मियों में एकदम से ही अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से मार लिया. मौके पर मौजूद अधिकारी तुरंत वहां पहुंचे और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां युवती की मौत और आरोपी घायल है. मृत युवती के शव को मोर्चरी में रखा गया है और उसके परिवार वालों को सूचना दी गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Noida Fire: दिल्ली के बाद अब नोएडा में हादसा, नोएडा सेक्टर-74 की पॉश सोसाइटी में भीषण आग, दूर तक दिखा काला धुआं
