अररिया जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोपी पति बाजार में खरीददारी के बहाने महिला को ले गगा था.
पति ने की पत्नी की हत्या
बिहार के अररिया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के पलासी थाना इलाके में एक पति अपनी पत्नी को बाजार में खरीदारी कराने के लिए ले गया था. खरीददारी के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को झाड़ी में फेंक दिया.
4 साल का बेटा भी था मौजूद
बताया जा रहा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने 4 साल के बेटे के साथ फरार हो गया. आपको बता दें कि घटना के समय दंपति का4 साल का बेटा भी उनके साथ मौजूद था. घटना में मरने वाली महिला की पहचान मजलिसपुर पंचायत के पनडुब्बी गांव की रहने वाली 27 साल की नविता देवी के रूप में की गई है. गुरुवार सुबह के समय कनखुदिया-गंगझली मार्ग पर मौजूद सुरकिया धार के पास झाड़ी में महिला का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मायके में रह रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक नविता देवी पिछले लगभग 2 सालों से अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके मेंरहती थी. बताया जा रहा है कि पति गौरव मंडल और महिला नविता के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार को गौरव पंजाब से लौटा था. जिसके बाद वह पत्नी को खरीदारी भरोसा देकर बाजार ले गया था. इस दौरान नविता अपने बेटे आर्यन के साथ बाजार चली गई थी. रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया और व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी.
पुलिस कर रही छापेमारी
बताया जा रहा है कि लगभग 7 साल पहले दोनों की शादी हुई थी. शुरुआती कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ गौरव का व्यवहार बदल गया औरअपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा. फिलहाल इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: मोहाली में युवक ने एक्स प्रेमिका पर किया चाकू से हमला, खुद को भी की मारने की कोशिश… मौत
