बिहार के वैशाली जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक युवक को अपनी सगी मौसी से मोहब्बत हो गई है, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, युवक की पहले पिटाई की गई है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दोनों को आपत्तिनक स्थिति में नाना ने देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने पहले दोनों की पिटाई की और फिर पंचायत में फैसला कराया. पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है. युवती रोहआ गांव के रहने वाले जगलाल महतो की बेटी है. वहीं, लड़का रति भगवानपुर गांव निवासी गोलू महतो है. युवक जगमाल महतो की बड़ी बेटी का बेटा है. इसी वजह से युवती उसकी मौसी लगती है.
जानकारी के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को बचपन से ही पसंद करते थे. दोनों ने फिर 2 साल पहले एक दूसरे से प्रेम संबंध का इजहार किया. दोनों एक दूसरे के संग में दो साल से रिलेशनसिप थे. हालांकि, दोनों के रिश्ते की वजह से किसी को उनपर शक भी नहीं हुआ था.
कुछ दिन पहले युवक गोलू अपने मौसी और प्रेमिका से मिलने के लिए घर पहुंच गया. दोनों कमरे में ही मौजूद थे. हालांकि, अचानक ही नाना की नजर उन पर गई और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. नाना गुस्से में आग बबूला हो गए और दोनों को बहुत मारा. पिटाई की आवाज सुन आसपास के पड़ोसी भी वहां पहुंच गए. पड़ोसियों ने परिवार को समझाया, जिसके बाद में पंचायत बैठाई गई. पंचायत के फैसले के बाद दोनों की रजामंदी से शादी करवा दी गई. बिहार में अभी के समय में यह रिश्ता काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: 2020 के सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा, रेप कर 4 भाई-बहनों को उतारा था मौत के घाट!
