नाइजर के सहारा रेगिस्तान से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर बीच रेगिस्तान में एक ट्रक के फंस जाने की वजह से 49 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दो लोग किसी तरीके से बच कर बाहर आ गए.
त्योहार से वापस लौट रहे यात्री
जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक त्योहार से वापस आ रहे थे. वह माली से मुस्लिम त्योहार को मना कर वापस आ रहे थे. हालांकि, इसी बीच ट्रक सहारा रेगिस्तान में खराब हो गया. पानी की कमी होने की वजह से एक-एक कर लोग प्यास और तेज धूप से मरते चले गए. हालांकि, शुरू में लोगों ने ट्रक को ठीक करने की कोशिश की थी लेकिन कोई भी ट्रक ठीक नहीं कर पाया था,
50 किमी चल दी जानकारी
धीरे-धीरे पानी की कमी होने की वजह से लोग मरते चले गए. करीब 49 लोगों ने सहारा रेगिस्तान में एक दिन में अपनी जान गवां दी. इस पूरे मामले की जानकारी घटना से किसी तरह बच के निकलने वाले दो लोगों ने दी. किसी तरह उन्होंने 50 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर पानी और मदद ली, जिसके बाद अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी. खबर सुन सभी लोग सन्न पड़ जा गए हैं. सुनसान इलाके में ऐसी खतरनाक मौत सुन सभी लोग डर जा रहे हैं. सभी की मौत एक त्योहार मना कर वापस आने के बाद में हुई है.
ये भी पढ़ें: वैशाली में रिश्तों की अनोखी कहानी… मौसी से प्यार करना पड़ा भारी, नाना ने करवाई शादी!
