दिल्ली के नरेला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक बच्ची के ऊपर पिलर गिर गया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. बच्ची के असमय मौत की वजह से पूरे इलाके में शौक और तनाव का माहौल है. बच्ची की पहचान तान्या के रूप में की गई है.
दोस्तों के संग खेल रही बच्ची
जानकारी के मुताबिक, बच्ची हमेशा की तरह रात नौ बजे के करीब में अपने दोस्तों के साथ में खेल रही थी. सभी बच्चे जर्जर शौचालय के पिलर पर रस्सी बांधकर झूल्ला झूला करते थे. रोज बच्चे ऐसा ही किया करते थे. हालांकि, एक दिन उनके साथ ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा था.
बच्ची के ऊपर गिरा पिलर
दरअसल, कमजोर हो चुका पिलर अचानक ही बच्ची के ऊपर आ गिरा. हालांकि, वहां मौजूद अन्य बच्चे किसी तरह इस दुर्घटना की चपेट में आने से बच गए . बच्ची के मलबे में दब जाने के बाद वहां मौजूद सभी बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद सभी परिवार वाले और स्थानीय लोगों ने मिलकर तान्या को बाहर निकाला. परिवार ने उम्मीद जताई थी कि समय से इलाज मिलने की वजह से बच्ची की जान बच जाएगी. हालांकि, गंभीर चोट लगने की वजह से बच्ची को समय में इलाज भी नहीं बचा पाया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
लापरवाही ने ली जान
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले में लापरवाही का केस दर्ज बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी मामले की जांच कर रहे हैं. तान्या अपने माता-पिता और अन्य सदस्यों के संग में होलंबी खुर्द गांव में रह रही थी. तान्या की अचानक हुई मौत की वजह से पूरे परिवार में शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: पुणे में IT प्रोफेशनल ठगी का शिकार! 2 हफ्तों में ऐंठ लिए 4 करोड़; सुबह शुरू होता था सेशन
