राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार शाम को तेज तूफान के कारण AIR INDIA के 3 विमान आपस में टकरा गए. अब इस मामले में DGCA जांच करेगा और लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय करेगा.

DGCA करेगा IGI हादसे की जांच
राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार शाम के समय तेज आंधी तूफान के कारण एअर इंडिया के 3 विमान आपस में टकरा गए. इस हादसे में तीनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए थे. अब इस मामले को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गंभीरता से लिया है. जानकारी के मुताबिक अब इस हादसे को लेकर DGCA जांच करेगा और लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी को तय करेगा.
रविवार शाम को हुआ था हादसा
आपको बता दें कि यह हादसा रविवार शाम के समय IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) पर हुआ था. बताया जा रहा है कि तेज आंधी और तूफान के कारण वहां पर खड़े ग्राउंड सपोर्ट के उपकरण अपनी जगह से हिल गए थे, जिसके बाद ये उपकरण वहां खड़े एयर इंडिया के 3 सिंग आयल एयरक्राफ्ट से जाकर टकरा गए. इस दौरान तीनों विमानों को नुकसान पहुंचा था. अब इस मामले में DGCA जांच करेगा.
मौसम विभाग ने नहीं जारी की चेतावनी
बताया जा रहा है कि तूफान को लेकर मौसम विभाग ने भी पहले से कोई चेतावनी नहीं दी थी. इस तूफान के कारण पार्किंग स्टैंड पर खड़े इंडिगो इंजीनियरिंग और एअर इंडिया इंजीनियरिंग के एक स्टेप लैडर और एक ट्रेस्टल अपनी जगह से खसक गए और विमानों से जाकर टकरा गए. इस हादसे के बाद विमानों को मरम्मत और जांच के लिए ग्राउंडेड यानी खड़ा कर दिया है.
हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुए विमानों को दोबारा से ठीक होने में कुछ दिनों का समय लग सकता है. अब इस मामले को DGCA ने गंभीरता से लिया है और अब हादसे की जांच करने के बाद लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी.
यह भी पढ़ें- पुणे में IT प्रोफेशनल ठगी का शिकार! 2 हफ्तों में ऐंठ लिए 4 करोड़; सुबह शुरू होता था सेशन
