बांग्लादेश और म्यांमार बॉर्डर से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क पर ED ने एक्शन लेते हुए पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में 4 जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान पता चला है कि म्यांमार से ड्रग्स लाकर भारत में सप्लाई किए जा रहे थे.

ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ ED का एक्शन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बांग्लादेश और म्यांमार बॉर्डर से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क पर अब बड़ा एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि एजेंसी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में 4 जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान जांच में सामने आया है कि म्यांमार से ड्रग्स लाकर भारत में सप्लाई किए जा रहे थे. इस मामले में कमाया गया पैसा कई बैंक खातों और फर्जी कंपनियों के जरिए घुमाया जा रहा था.
पिछले साल से जुड़ा है मामला
मामले की जांच में अभी तक लगभग 142 करोड़ रुपए से ज्यादा की संदिग्ध रकम का पता लगाया जा चुका है. दरअसल, यह मामला पिछले साल त्रिपुरा में पकड़े गए एक बड़े ड्रग्स कंसाइमेंट से जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि अगस्त साल 2025 में अगरतला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने लगभग 49 किलो मेथामफेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन को जब्त किया था. जिस मामले में अब ईडी फिर से एक्शन में आ गई है.
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के करीबी जगहों पर छापेमारी
आपको बता दें कि ईडी की टीम ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से बेहद नजदीकी जगहों पर छापेमारी की है. आपको बता दें कि त्रिपुरा में जिन जगहों पर छापेमारी की गई है, वह बांग्लादेश बॉर्डर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है, वहीं मिजोरम में छापेमारी वाली जगह म्यांमार बॉर्डर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मौजूद है. जांच में सामने आया है कि सीमा के पार संगठित नेटवर्क था.
142 करोड़ की संदिग्ध कमाई का लगा पता
बताया जा रहा है कि म्यांमार से मिजोरम के जोखावथर और चम्फाई इलाके के रास्ते से मेथामफेटामाइन को भारत लाया जाता था. भारत लाने के बाद इन्हें त्रिपुरा में मौजूद रिसीवर तक पहुंचाया जाता था. ईडी के मुताबिक इस दौरान की गई कमाई को कई बैंक खातों और फर्जी कंपनियों के इस्तेमाल से छिपाया जाता था. जांच के दौरान अभी तक लगभग 142 करोड़ रुपए से ज्यादा की संदिग्ध कमाई का पता लग चुका है.
यह भी पढे़ं- आंधी-तूफान से IGI एयरपोर्ट पर टकराए AIR INDIA के 3 विमान, DGCA ने शुरू की जांच
