ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस ने इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी के AEE के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान कई जरूरी जानकारियां सामने आई हैं.

विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई
विजिलेंस विभाग ने ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान विजिलेंस विभाग ने कंधमाल जिले के बालीगुडा में मौजूद इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. आपको बता दें कि AEE बैकुंठ नाथ बेहरा के खिलाफ यह कार्रवाई आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में की गई है.
9 ठिकानों पर की गई छापेमारी
इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपए की संपत्तियों का खुलासा किया गया है. आपको बता दें कि शनिवार को बेहरा के 9 ठिकानों पर विजिलेंस ने एक साथ छापेमारी की है. इस कार्रवाई में उनका आवास, पैतृक मकान, कार्यालय और अन्य संपत्तियां शामिल रही हैं. बताया जा रहा है कि AEE के पद पर तैनात बेहरा की सैलरी लगभग 1.4 लाख रुपए प्रति महीने है. साल 1999 में उनकी नबरंगपुर ब्लॉक में जूनियर इंजीनियर के रूप में नियुक्ति हुई थी.
6000 रुपए थी सैलरी
नियुक्ति के दौरान उनकी सैलरी 6000 रुपए महीने थी. आपको बता दें कि विजिलेंस ने कार्रवाई के दौरान बैंक लॉकर और लगभग 2.4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. वहीं भुवनेश्वर और आसपास के इलाकों में 5 मंजिला घर, 13-14 प्लॉट, लगभग 341 ग्राम सोने के गहने और 45 लाख रुपए से ज्यादा बैंक में जमा किए गए रुपयों का पचा चला है.
बड़ी मात्रा में जानकारियां सामने आईं
मामले में जानकारी देते हुए विजिलेंस सेल डिवीजन के एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में बड़ी मात्रा में कैश, अचल संपत्तियां और वित्तीय निवेश की जानकारियां सामने आई हैं. उन्होंने बताया कि आगे जांच पूरी होने के बाद इस जानकारी को सार्वजनिक कर दिया जाएगा. इस कार्रवाई को ओडिशा में इस साल की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार विरोधी जांचो में से एक माना जा रहा है.
यह भी पढे़ं- म्यांमार-बांग्लादेश लिंक वाले ड्रग्स रैकेट पर ED का एक्शन! कई जगहों पर छापेमारी; बॉर्डर के करीब कार्रवाई
