टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप ने खान सर समेत अन्य यूट्यूब टीचर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अंजना ने इन सभी के खिलाफ में मानहानि का केस दर्ज करा है. हाल ही में खान सर वाला मामला काफी गरमाया हुआ है. सभी मीडिया चैनल इन न्यूज को कवर करते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि, इसी बीच अंजना ओम कश्यप के एक बयान ने उन्हें सभी ओर से घेर लिया था.
यूट्यूब टीचर की आलोचना करने पर घिरी
दरअसल, अंजना ओम कश्यप द्वारा नीट पेपर लीक के मामले के समय में ऑनलाइन कोचिंग वाले स्टार टीचर्स और अन्य शब्दों का इस्तेमाल कर यूट्यूब टीचर की आलोचना की गई थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा था. यूट्यूब के कई बड़े टीचर ने उनकी आचोलना की थी.
मानहानि का केस
इन्हीं आलोचनाओं से तंग आकर एंकर ने खान सर और अन्य टीचर्स के खिलाफ में मानहानि का केस किया है. उन्होंने 2 करोड़ रुपये की मांग और उनके इमेज को खराब करने वाले वीडियो और पोस्ट को हटाने की डिमांड की है. याचिका दायर करते समय एंकर ने कहा कि उनके लिए कई प्लैटफार्म पर चाटुकार, दल्ली और बिकाऊ पत्रकार जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है. इन टिप्पणी की वजह से चैनल की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहा है और परिवार को अवांछित ध्यान, उत्पीड़न और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें उनके परिवार पर सुरक्षा संबंधी चिंता भी है. बता दें कि कोर्ट में सोमवार के दिन इस मामले पर सुनवाई होगी. उन्होंने दो 2 करोड़ की क्षति, सभी पोस्ट और यूट्यूब पर से विवादित बयान को हटाने की मांग की है. ऐसे में खान सर की मुश्किलें बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला में लापरवाही का खौफनाक नतीजा, कमजोर पिलर गिरने से मासूम तान्या की मौत
