देश में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो बेहद घिनौनी और सनसनीखेज होती हैं. एक ऐसी ही घटना हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आई है. फरीदाबाद में लिफ्ट देने के बहाने से चलती कार में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. जिसके बाद युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी काफी पिटाई की.
फरीदाबाद में घिनौनी घटना
हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 2 युवकों ने लिफ्ट देने के बाहने चलती हुई कार में एक युवती के साथ में गैंगरेप किया. जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसकी आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और उसके बाद में सड़ किनारे फेंक दिया, जिसके बाद में सभी आरोपी फरार हो गए. पीड़िता गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती है.
2 घंटे तक घुमाते रहे युवक
युवती की बहन के अनुसार, पीड़ित युवती रात के लगभग 12 बजे घर जाने के लिए अपनी सवारी का इंतजार कर रही थी, जिस दौरान युवती के पास में एक मारुति सुजुकी की ईको वैन गाड़ी रुकती है, उस गाड़ी में 2 युवक बैठे थे. दोनों युवकों ने युवती से लिफ्ट देने की बात कही, जिसके बाद युवती के गाड़ी में सवार होने के बाद दोनों ने गाड़ी को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की तरफ बढ़ा दिया. युवती की बहन ने बताया कि इस दौरान दोनों युवकों ने युवती के साथ में दुष्कर्म किया और लगभग 2 घंटे तक उसे गाड़ी में घुमाते रहे थे.
विरोध करने पर बुरी तरह पिटाई
पीड़िता की बहन का कहना है कि जब उसकी बहन ने इन हरकतों के चलते आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और रात के लगभग 3 बजे युवती को चलती हुई गाड़ी से बाहर फेंक दिया. चलती हुई वैन से सड़क पर गिरने से युवती के सिर और चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिससे डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े हैं.
घायल हालातों में किया बहन को फोन
पीड़िता ने सड़क किनारे फेंके जाने के बाद घायल हालत में अपनी बहन को फोन किया, जिसके बाद उसकी बहन मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले गई. पहले पीड़िता को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद में उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. फिलहाल डॉक्टरों ने युवती को बयान देने के लिए अभी अनफिट घोषित किया है.
पुलिस ने संगीन धाराओं में दर्ज की FIR
पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद में FIR दर्ज की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने धारा 377(D) (गैंगरेप), 323 (मारपीट) और 34 (साझा इरादा) में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. क्राइम ब्रांच ने दोनों संदिग्धों युवकों को हिरासत में ले लिया है और ईको वैन को भी बरामद कर लिया है. दोनों युवकों से पूछताछ के बाद में औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी.
यह भी पढ़ेंं: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम! असम में टोना-टोटका के शक में पति-पत्नी को जिंदा जलाया, मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरा
