देश में हमें आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं. ऐसी ही एक घटना असम के करबी आंगलोंग जिले से सामने आई है. असम में कुछ लोगों ने पति-पत्नी को जिंदा जला दिया. असम की यह घटना मंगलवार रात की है.
टोना-टोटका के शक में दंपति को जिंदा जलाया
असम राज्य के करबी आंगलोंग जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. हावराघाट इलाके के नंबर 1 बेलोगुरी मुंडा गांव में कुछ लोगों ने टोना-टोटका करने के शक में पति और पत्नि को जिंदा जला दिया, जिसके बाद से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. पुलिस से इलाके में पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
घर में लगा दी आग
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सबसे पहले पति-पत्नी के ऊपर उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया. आरोपियों ने दंपति पर हमला करने के बाद में उनके घर में आग लगा दी. जिसके बाद दोनों की आग की चपेट में आने से तुरंत ही मौके पर मौत हो गई. मरने वाले दंपति की पहचान में 43 साल के गार्दी बिरोवा और 33 साल की मीरा बिरोवा के रूप में हुई है.
दंपति करते थे टोना-टोटका
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये दोनों पति-पत्नी मिलकर टोना-टोटका करते थे, जिसके कारण उनके गांव और आस-पास के इलाकों में बुरी घटनाएं होती थीं. इसी अंधविश्वास के कारण गांव के कुछ लोगों ने अपनी तरफ से एक्शन लिया और इस बेहद दर्दनाक घटना को अंजाम देते हुए दोनों पति-पत्नी को जिंदा जला दिया.
पुलिस ने घेर लिया पूरा इलाका
इस घटना की जानकारी मिले के बाद में पुलिस और जिले का प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपियों की पहचान करके उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
अफवाहों और अंधविश्वास में इलाका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका आज के समय में भी अंधविश्वास और अफवाहों के प्रभाव में पड़ा हुआ है. अधिकारियों ने कहा है कि यहां लोग झूठी मान्यताओं के ऊपर भरोसा करते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप निर्दोष लोगों अपनी जान गवानी पड़ती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास और झूठी अफवाहों से दूर रहें और इनपर भरोसा न करें.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
