नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग तैयारियां करने लगे हैं. आज रात 12 बजते ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी. साल 2026 का स्वागत करने के लिए हर किसी ने अपनी-अपनी तरह से तैयारी की हुई है. कई लोग अपने घरों में नया साल मना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ में कई जगहों पर घूमने जा रहे हैं. देश की कई मशहूर जगहों पर भीड़ बढ़ने लगी है. ऐसे में हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि देश की मशहूर जगहों पर नए साल को लेकर क्या व्यवस्था की गई है.
दिल्ली
राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर यानी आज शाम 7 बजे से शहर की मुख्य जगहों पर ट्रैफिक नियम लागू होंगे. कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के पास के इलाकों में कई ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हो जाएंगे. शहक के कई चौराहों पर एंट्री बंद रहेगी और काफी सीमित पार्किंग होगी. लोगों को पब्किल ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर शहर भर में 17 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
गोवा
गोवा की पुलिस भी नए साल के जश्न को लेकर हाई अलर्ट पर है. गोवा के तटीय इलाकों पार्टी जन और पब्स में ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई है. गोवा प्रशासन ने यहां आने वाले लोगों को उनकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है.गोवा में अवैध गतिविधियों के ऊपर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी.
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी प्रशासन अलर्ट पर है. 31 दिसंबर को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की योजना बनाई है. जिससे रैश ड्राइविंग के साथ मारपीट की घटनाओं और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के ऊपर रोक लगाई जा सके. प्रशासन ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया है और बाइक स्टंट और हुड़दंग काटने वाले लोगों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
मनाली
नए साल का जश्न मनाने को लेकर हिमाचल प्रदेश के मनाली में भीड़ लगातार बढ़ रही है. यहां होटल लगभग पूरी तरह से फुल हो चुके हैं. मनाली का प्रशासन ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग मैनेजमेंट और लोगों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर है. मनाली के संवेदनशील इलाकों में ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की गई है.
वाराणसी, मथुरा और प्रयागराज
नए साल पर कई लोग धार्मिक स्थलों से अपनी शुरुआत करते हैं. जिसके चलते वाराणसी, मथुरा और प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इन धार्मिक स्थलों पर होटल लगभग पूरी तरह से फुल हो चुके हैं और लोगों को टैक्सी लेने में भी काफी समस्या आ रही है. नए साल यानी कल मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइने देखने के मिलेंगी. जिसके चलते यहां भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं.
यह भी पढ़ेंं: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम! असम में टोना-टोटका के शक में पति-पत्नी को जिंदा जलाया, मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरा
