हरियाणा अपराध: हरियाणा में इन दिनों अपराध पुरे चरम पर है आये दिन यहाँ के गैंगस्टर गैंगवार को अंजाम दे रहे है, कभी विरोधी गैंग पर हावी होने के लिए तो कभी अपने वर्चस्व के लिए ऐसे में हरियाणा पुलिस और कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठते रहे है, लेकिन अब इन गैंगस्टरों के खौफ से राज्य को मुक्त करने के लिए हरियाणा पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है, दरसल हरियाणा के चर्चित संदीप लाठर सुसाइड केस के बाद हरियाणा में पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद ओपी सिंह ने अब गैगंस्टरों को खुली चेतावनी देनी शुरू कर दी है
पुलिस महानिदेशक ने गैंगस्टर को लोमड़ी, सियार गीदड़ और सांप बिच्छू कहा
हरियाणा की पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने जब से अपना कार्यभार संभाला है तब से अपने सिंघम वाले अंदाज में वह दिखाई दे रहे हैं, हरियाणा के अंदर गैंग गैंगस्टर और गैगंवार को पूरी तरह से खत्म करने का बीड़ा उठाए हुए ओपी सिंह ने अब साफ तौर से गैंगस्टरों को सांप, बिच्छू, लोमड़ी, सियार, गीदड़ तक कह दिया है, ओपी सिंह ने कहा कि गैंगस्टर गीदड़ की तरह भागते हैं और कुत्ते की तरह मारे जाते हैं, किस बात के गैंगस्टर और किस बात का उनका खौफ, पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान गैंगस्टर को चुनौती देते हुए कहा कि विदेश में बैठकर धमकी देने वाले गैंगस्टर अगर अपनी मां का दूध पिए हैं तो यहां पर टिककर दिखाएं, गैंगस्टर विदेश में जाकर इसलिए बैठ जाते हैं ताकि उनका वहां पर कोई कुछ ना कर पाए यहां पर रहने की हिम्मत नहीं है, उनके अंदर अगर दम है तो यहां आकर दिखाएं हरियाणा में अब किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी,
इसे भी पढ़े: हरियाणा के जेल महानिदेशक की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी, या तो गोली खाओ या फिर जेल की दाल रोटी।
हरियाणा से हो गए गैंगस्टर गायब – पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक ने हरियाणा के रोहतक में एसएसपी ऑफिस में हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में अब कोई गैंगस्टर नहीं दिखता, यह बदमाश मोटरसाइकिल पर आते हैं मारते हैं और भाग जाते हैं पता ही नहीं चलता उनका की कहां गए, हरियाणा पुलिस की बदमाशों को पकड़ने के लिए इस वक्त देश के कोने कोने में घूम रही है, हरियाणा की पुलिस को साफ कह रखा गया है कि अगर कोई गैंगस्टर बल प्रयोग ना करें तो उसके खिलाफ कितने भी मुकदमे ही दर्ज हो उसे गिरफ्तार करना है, क्योंकि हिंसा का जवाब हिंसा से देना सही नहीं है, ओपी सिंह ने कहा कि गैंगस्टर बेशक कुछ दिनों के लिए विदेश में क्यों ना छिप जाए लेकिन उन्हें हम प्रत्यर्पित करके भारत ला रहे हैं और कई मामलों का उनके द्वारा खुलासा भी लगातार किया जा रहा है,
हरियाणा में अब तक ड्रग्स बेचने वाले 150 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया
जिस तरह से गैंगस्टर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके युवाओं का ब्रेनवाश करके उन्हें अपनी गैंग में शामिल करके उनसे वारदात करवाते हैं ठीक उसी तरह से हरियाणा में बढ़ते ड्रग्स चलन पर रोक लगाने पर भी पुलिस तत्परता से कार्यवाही कर रही है, पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हाल ही में हरियाणा के अंदर 150 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है जबकि साल 2019 से 2024 तक करीब 3000 ड्रग्स बेचने वाले आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया है, इस सिलसिले में उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की की लोग अपने बच्चों के अंदर सही संस्कार जागृत करें ताकि उनके बच्चे इस तरह की अपराधी गतिविधियों में न शामिल हो, हरियाणा पुलिस इस वक्त सोशल मीडिया पर पैनी नजर भी कड़ी निगरानी रख रही है,
वीडियो स्टोरी:
अपराध के प्रति पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को भी दी गई नसीहत
हरियाणा की पुलिस महानिदेशक आप सिंह ने हरियाणा पुलिस में काम न करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को साफ तौर पर नसीहत दी है उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के पास काम नहीं है तेल का ताड़ और राय का पहाड़ बना रखा है, अगर आप पुलिस में भर्ती हुए हैं तो आपको हौसले से लड़ाइयां को लड़ना चाहिए क्योंकि सरकार के पास बदमाशों के लड़ने के लिए एक ही तंत्र है और वह है पुलिस फोर्स, आपको बता दे कि जब से पुलिस महानिदेशक आप सिंह ने अपना पदभार संभाला है तब से वह लगातार इस तरह के बयानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं, अभी हाल ही में पुलिस महानिदेशक आप सिंह का एक बयान सुर्खियों में था जिसमें वह कह रहे थे कि पुलिस की एक ही जाती है वह है खाकी क्योंकि गोलियां लगते हैं तो वह जाति भेदभाव नहीं करती हैं, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हरियाणा के चर्चित संदीप राठौर सुसाइड मामले में और चंडीगढ़ के दिवंगत आईपीएस वायु पुराण कुमार के मामले में भी सवाल जवाब किए गए जिसके जवाब में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस तरह के मामलों से बहुत ही दुख होता है हालांकि इस केस में पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है,
चंडीगढ़ में दिवंगत आईपीएस वाय पुरान कुमार ने अपने सरकारी आवास में की थी आत्महत्या
हरियाणा के चर्चित आईपीएस वाय पूरण कुमार और संदीप लाठर की आत्महत्या के बाद पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को हरियाणा पुलिस के महानिदेशक की जिम्मेंदारी दी गई थी, हालांकी इस मामले में पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है, कई ऐसे लोग हैं जिसमें पुलिस अधिकारी भी हैं उनसे पूछताछ की गई है साथ ही आईपीएस वाय पूरण कुमार के निजी सचिव से भी पूछताछ की गई है, दरसल इसी साल (2025) 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में सरकारी आवास में वाय पूरन कुमार ने खुद को गोली मार ली थी, और बाद में इस मामले की जांच कर रहे हरियाणा पुलिस एस आई संदीप लाठर ने भी आत्महत्या कर ली थी
