हरियाणा अपराध : चंडीगढ़ में हुई आईपीएस वाय पूरन कुमार और रोहतक में एस आईं संदीप लाठर के सुसाइड के बाद हरियाणा में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक कुमार रॉय लगातार जमीनी स्तर पर काम करते दिखाई दे रहे हैं, और समय-समय पर जेल का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं, पिछले कुछ महीनो में हरियाणा में अपराध का स्तर लगातार बढ़ा है और कई मामलों में आरोपी पकड़े गए हैं और उन्हें जेल भेजा गया है, इसीलिए यह भी जरूरी हो जाता है आरोपियों को किस तरह से अपराध न करने को लेकर जागरूक किया जाए

जेल महानिदेशक आलोक कुमार अचानक पहुंचे करनाल जेल का निरीक्षण करने
दरअसल हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक कुमार करनाल जिले के जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने खासतौर से युवाओं से अपील और चेतावनी दोनों देते हुए कहा कि हरियाणा के अंदर युवा अपराध के दलदल में न फंसे क्योंकि इस रास्ते पर उन्हें हरियाणा पुलिस की गोली का सामना करना पड़ेगा नहीं तो उनके पास एक और विकल्प है जेल की रोटी सब्जी और दाल खानी पड़ेगी, जेल महानिदेशक का यह बयान उसे वक्त आया है जब हरियाणा के कई गैंगस्टर जो इस वक्त विदेश में बैठे हैं, और वहीं से सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं का ब्रेनवाश करके उन्हें अपराध के दलदल में फंसाते हैं,
इसे भी पढ़े: गैगंस्टर विनय त्यागी हत्याकांड में एसआईटी का गठन, एसआईटी करेगी ₹750 करोड़ के राज का खुलासा।
जेल महानिदेशक का यह बयान गैंगस्टर कल्चर खत्म करने पर जोर देना है
करनाल जेल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे जेल महानिदेशक आलोक कुमार रॉय ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि हरियाणा के युवा अपराध की दुनिया में कदम न रखें, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें एक दिन पुलिस की गोली भी लग सकती है, साथ ही जेल महानिदेशक ने यह भी दावा किया है कि राज्य के अंदर जेल में गैंगस्टरों की आपराधी गतिविधियों पर बीते कुछ दिनों से लगाम लगाई गई है, पहले जेलों से ही गैंगस्टर आपराधी गतिविधियों को अंजाम दिया करते थे, जेल में बैठकर फिरौती लेकर किसी की हत्या करवाना आम बात हो गई थी लेकिन बीते कुछ दिनों से इन सब पर काफी अंकुश लगाया जा चुका है, जेल महानिदेशक ने कहा कि मेरे टर्म के मुताबिक जेल के अंदर काफी ज्यादा बदलाव आया है,
सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के गाने पर होता था महिमा मंडन
बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर कलर को बढ़ावा देते हुए गाने बहुत तेजी से बनाए जा रहे हैं और उसे वायरल किया जा रहे हैं जैसे युवाओं पर बहुत ही ज्यादा बुरा असर पड़ रहा है इस मामले में जेल महानिदेशक आलोक कुमार रॉय ने कहा है कि पहले सोशल मीडिया पर जो लोग गाने गाकर अपना महिमा मंडन किया करते थे और इससे युवा उससे बहुत प्रभावित आकर्षित होते थे उनको पूरी तरह से खत्म करने की हरियाणा की पुलिस ने कोशिश की है आज के मौजूदा वक्त में जेल में जो दूसरे कैदी काम करते हैं वही काम गैंगस्टर भी करने को मजबूर हो चुके हैं, यह हरियाणा के पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है,
हरियाणा के जिलों के अंदर पांच आईटीआई और पांच पॉलिटेक्निक एस्टेब्लिश हुए
जेल महानिदेशक आलोक कुमार रॉय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा के जिलों के अंदर हमने पांच आईटीआई और पांच पॉलिटेक्निक एस्टेब्लिश कर दिए हैं, जिसमे गुड़गांव रोहतक फरीदाबाद पानीपत और करनाल जेल शामिल है, इस पहल से जेल में बंद कैदियों को अब डिग्रियां भी दी जा रही हैं, औचक निरीक्षण के दौरान जेल महानिदेशक का पूरा फोकस युवाओं को लेकर ही था, उन्होंने युवाओं से बार-बार अपील की वह ऐसी कोई गतिविधि ना करें जिससे कि उनका पूरा फ्यूचर बर्बाद हो जाए क्योंकि जेल में सिर्फ रोटी और सब्जी मिलती है, एक बैरक के अंदर तीन से चार कैदी रहते हैं इसीलिए युवाओं को साफ संदेश है कि अगर आप गैंगस्टर बनने की कोशिश करेंगे तो आपको पुलिस की गोली या फिर जेल की रोटी सब्जी मिलेगी
बीते कुछ दिनों में हरियाणा में बड़ी है गंगवार की घटनाएं

पिछले कुछ महीनो में देखा जाए तो हरियाणा के कई जिलों के अंदर गैंगवार की घटनाएं बढ़ी है जिसमें अभी ताजा घटनाओं की बात कर लें तो हरियाणा के रोहतक के रिटौली में हिमांशु भाऊ और सनी रिटौली के बीच में एक शराब के ठेके पर 19 दिसंबर को गैंगवार हुई जिसमें हिमांशु भाऊ गैगं के तीन बदमाश शराब के ठेके पर सनी रिटौली की हत्या करने के लिए पहुंचे थे, अचानक हुई गोलीबारी के बाद सनी रिटौली गैंग के बदमाशों ने भी फायरिंग की और हिमांशु भाऊ गैंग का एक बदमाश जिसका नाम दीपांशु था वह मारा गया था, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत देखने को मिली थी हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर चुकी है और बहुत जल्दी उन्हें पकड़ने का दावा भी कर रही है, लेकिन जेल के अंदर जिस तरह से पहले धमकी या फिर फिरौती लेकर वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आता रहा है वह काफी हद तक जरूर काम हुआ है
