देश में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं. हर कोई अपनी तरह से नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. इसी बीच दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-NCR में एक्टिव एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है.
क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़
नए साल की शुरुआत से पहले दिल्ली-एनसीआर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े एक्टिव ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अंशुल राणा और विक्की के नाम से हुई है. पुलिस को इन दोनों तस्करों के पास से लगभग 2.034 किलो हेरोइन मिली है. बरामद की गई इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जा रही है.
6 मोबाइल भी किए गए जब्त
जांच अधिकारियों ने दिल्ली में एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन और इसकी सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले वाहन और इस सिंडिकेट को चलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 6 मोबाइल भी जब्त किए हैं. जब पुलिस ने पूछताछ की तो अंशुल राणा ने बताया कि वह दिल्ली-NCR में हेरोइन सप्लाई करने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह का हिस्सा है.
तस्करों को लगा बड़ा झटका
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के बाद में सभी ड्रग तस्करों और इसके नेटवर्क को काफी बड़ा झटका लगा है. पुलिस ने बताया है कि बरामद की गई होरेइन की इंटरनेशनल मार्केट में काफी मांग है और इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है. पुलिस ने बताया है कि तस्करों के पास से लगभग 2.034 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है.
उत्तर प्रदेश के बरेली से जुड़े हैं तार
पुलिस की कार्रवाई के दौरान अंशुल राणा ने बताया कि यह ड्रग्स उसने विक्की से खरीदी थी, उसने बताया कि वह इसे बरेली से मंगवाता था. पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर अशुल ने बताया कि वह काफी लंबे समय से दिल्ली में और इसके आस-पास के इलाकों में ड्रग्स को सप्लाई कर रहा है. उसने बताया कि इस नेटवर्क का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से है. इसने बताया कि बरेली से ही विक्की ड्रग्स को लेकर आता था. जिसके बाद पुलिस अब बरेली में इस नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए योजना बना रही है.
