महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक ब़ड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, यहां पर मानवत तहसील के यशवाड़ी गांव में स्थित हनुमान मंदिर का सभा मंडप अचानक गिर गया है, जिसकी वजह से 30 से 40 श्रद्धालु उसके नीचे दब गए है.
बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़
जानकारी के अनुसार, मानवत तहसील में स्थित यशवाड़ी गांव में हनुमान मंदिर महाराष्ट्र में प्रसिद्ध स्थानों में से एक है. शनिवार के दिन में यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है. अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां मंदिर में आते हैं. इसी कारण से यहां पर बाकी दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिलती है.
अचानक ही गिरा मंडप
हालांकि, यह शनिवार बाकी शनिवार की तरह सामान्य नहीं था. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई श्रदालु मंदिर में मौजूद थे. इसी दौरान मंदिर के सामने बना हुआ मंडप अचानक से गिर गया. मंडप के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरा मच गई. 40 श्रद्धालुओं उस मलबे के नीचे दब गए.
पुलिस ने की लोगों से अपील
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस, राहत दल और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. क्रेन की सहायता से मलबों को हटाया गया और लोगों को बाहर निकाला गया. मौके पर एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई. स्थानीय लोगों और मंदिर परिसर के लोगों ने भी इस काम में काफी मदद की है. हादसे की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों से अपील की गई है कि भीड़ न लगाए. नहीं तो बचाव कार्य में बाधा आ सकती है. दबे हुए लोगों की संख्या की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बेटी के 6 साल के प्यार से नाराज होकर परिवार ने रची साजिश, दूसरी जाति में शादी करने पर की हत्या
