Lucknow Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया है.इंदिरा कैनाल रोड पर हुई इस मुठभेड़ में एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश को घेर लिया. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और लंबे समय से फरार चल रहा था. लखनऊ पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.
लखनऊ में एनकाउंटर
लखनऊ पुलिस के मुताबिक सुबह के समय उसको घेरा गया था. जहां उसने फायरिंग शुरू कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया. जिसे उसे इलाज के लिए लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
1 लाख का इनामी बदमाश
अभी हाल ही में संजय को एक बिल्डर की हत्या के जुर्म में मुख्य अपराधी बनाया गया था. जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. संजीव पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित था.
कई आपराधिक मामले दर्ज
संजय के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे.अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या जिलों में भी उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक वह कुख्यात अपराधी गिरोहों के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था. कुख्यात गैंग के साथ मिलकर उसने कई वारदातों को अंजाम दिया था.एसटीएफ की इस कार्रवाई को प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.
बिल्डर संदीप सिंह की हत्या
जाने माने बिल्डर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. संदीप की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी गई थी. घटना में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन मुख्य आरोपी संजीव पुलिस से फरार चल रहा था. जिसे शनिवार की सुबह ढेर किया गया है.
ये भी पढ़ें: Monsoon in UP: यूपी में जल्द दस्तक देगा मानसून, 28 जून से पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश के संकेत
