अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दानपात्र और चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले में अयोध्या से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है. इस पूरे प्रकरण में पुलिस और प्रशासन का कड़ा एक्शन लगातार जारी है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.चढ़ावा चोरी विवाद की आंच अब ट्रस्ट के बड़े अधिकारियों तक पहुंच चुकी है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे के बाद, अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव को भी उनके पद से हटा दिया गया है.
लगातार कड़े हो रहे हैं फैसले
8 लोगों की गिरफ्तारी और ट्रस्ट के दो बेहद महत्वपूर्ण चेहरों (चंपत राय और गोपाल राव) पर हुए इस बड़े एक्शन के बाद अयोध्या से लेकर लखनऊ तक प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है. माना जा रहा है कि मंदिर की व्यवस्था में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में कुछ और बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 13 सेकंड में 15 वार: उज्जैन में युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात
