सिया गोयल और केतन अग्रवाल का मामला देश का हर व्यक्ति जनता है. सोशल मीडिया से लेकर सभी अखबारों और चैनलों में इसी की चर्चा हो रही है. हालांकि, इसी बीच एक डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर केतन की मौत का मजाक बनाते हुए सिया के कामों को सपोर्ट कर रील बनाई थी. इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, मुस्कान को 5 साल के लिए अपने पद से निलंबित कर दिया है.
बता दें कि मुस्कान सोनी ने इंस्टाग्राम पर I hate men लिख हत्या को पूरी तरीके से जायज ठहराया था. साथ ही केतन के बाल होने पर ढंग से न बोल पाने पर भी आपत्तिजनक कमेंट किया था. वह सिया गोयल के काम को जायज ठहरा रही थी. वह अपने पुराने अनुभव के कारण i hate men कैप्सन लिख बार-बार इस हत्याकांड का मजाक बना रही थी.
एसोसिएशन ने जब यह वीडियो देखा तो डॉ. मुस्कान सोनी की टिप्पणी पर कड़ा रूख अपनाया. AIDSA ने इसे अमानवीय, आपत्तिजनक और नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताया. साथ ही विवाद और आलोचनाओं के बढ़ने के बाद में संस्था की तरफ से अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात करते हुए डॉ. मुस्कान सोनी को 5 साल के लिए निलंबित कर दिया. साथ ही समिति के पद, सदस्यता और समिति से दूर कर दिया है. इसके अलावा वह संगठन के किसी भी अधिकारिक गतिविधि में भाग या चुनाव भी नहीं लड़ सकती है.
बता दें कि सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन संग मिल मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का दे दिया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. शुरू में सब को लगा कि यह एक्सीडेंट है, लेकिन बाद में केतन की बहन के शक ने पूरा राज खोल दिया. केतन की हत्या काफी दिनों की साजिश के तहत की गई थी.
ये भी पढ़ें: TMC सांसद के ऑफिस पर हमला! भीड़ ने फेंके अंडे; महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
