तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के ऑफिस पर भीड़ ने अंडे फेंककर हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निगरानी में बीजेपी के गुंडे उनके ऊपर हमला कर रहे हैं.

TMC सांसद के ऑफिस पर हमला
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है. उन्होंने इस दौरान कृष्णानगर में मौजूद उनके ऑफिस पर अंडे और सब्जियां फेंककर हमला करने का आरोप लगाया है. महुआ मोइत्रा ने फेसबुक पर लाइव आकर यह जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने एक्स पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भीड़ उनपर अंडे फेंकती हुई दिख रही है.
महुआ मोइत्रा ने लगाया आरोप
महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के गुंडे पुलिस की निगरानी में उनके ऊपर हमला कर रहे हैं. मोइत्रा ने कहा कि देखिए यह क्या हो रहा है, पुलिस की निगरानी में बीजेपी की भीड़ है. उन्होंने कहा कि मैं पिछले एक घंटे से यहीं खड़ी हूं और मैंने डीजीपी और बाकी सभी को फोन किया है, लेकिन पुलिस बैठी दिख रही है और सीआरपीएफ भी देख रही है.
Currently being attacked by @bjp4india goons with @wbpolice watching on.@MamataOfficial @RahulGandhi @akhliesh @supriya_sule @mkstalin @ArvindKejriwal pic.twitter.com/eD2gYU0NPx
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
सरकार इससे इनकार करेगी- मोइत्रा
वीडियो में मोइत्रा ने कहा कि यह मेरा इलाका है और मैं यहां की सांसद हूं. मैं अपने ऑफिस में हूं, यहां से मैं हिलने वाली नहीं हूं. उन्होंने कहा कि इनके चेहरे देखिए कल सरकार इससे इनकार करेगी और पुलिस कोई संज्ञान नहीं लेगी. उन्होंने कहा कि कोई अदालत संज्ञान नहीं लेगी. सीआरपीएफ सब देख रही है. मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि अंडे फेंकने की घटनाओं में पुलिस FIR सुनिश्चित की जाए.
पिछले महीने बची थी घटना
आपको बता दें कि पिछले महीने भी महुआ के साथ इस तरह की घटना होने वाली थी, लेकिन उस दौरान वे बच गई थीं. बीते 13 जून को भी मोइत्रा ने दावा किया था कि कोर्ट में एक मामले में उनकी पेशी के पहले बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकत्री कृष्णानगर अदालत के बाहर टमाटर और अंडे लेकर जमा हो गई थीं. हालांकि उस दिन महुआ मोइत्रा अदालत में पेश नहीं हुई थीं.
यह भी पढ़ें- सहारनपुर से सीएम योगी का सपा पर हमला! बोले- पार्टी जन्मजात महापुरुष विरोधी रही
