आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दिल दहला देने वाले मामले सामने आते रहते हैं. 6 महीने की बच्ची के साथ आज के समय में दुष्कर्म करने की घटना सामने आती है. ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर से आ रहा है. दरअसल, यहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ पहले दो युवकों ने दुष्कर्म किया फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर उसको खेत में फेंक दिया.
आरोपियों की पहचान लखीमपुर और बलरामपुर निवासी वीरा और राजू कश्यप के रूप में की गई है. बच्ची की उम्र केवल 4 साल थी. आरोपियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब बच्ची खेल रही थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. वहां के लोगों में आक्रोश का माहौल है.
खेत में मिला बच्ची का शव
जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शाम से ही गायब थी. बाद में लोगों के साथ मिलकर काफी खोजबीन की गई तो बच्ची का शव मिला. मासूम का शव मकान के पीछे खेत में निर्मम हालात में मिला, जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची का शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
पुलिस तुरंत आरोपियों की खोजबीन करने में जुट गई. पुलिस ने मकान में रहने वाले दोनों किराएदारों पर शक जताया है. दरअसल, दोनों आरोपियों ने जिस बच्ची का साथ दुष्कर्म किया है वह मकान मालिक की बेटी थी. पहचान न की जाए इसलिए उन्होंने उसको छत से खेत में फेंक दिया.
3 घंटे के अंदर गिरफ्तार आरोपी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुंरत एक्शन में आई और छापेमारी कर आरोपियों की जांच में जुट गई. दोनों आरोपी दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद कावंरा रोड के पास निर्माणधीन कॉलोनी में छुप कर बैठे हुए थे. पुलिस ने उस जगह पर घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, फायरिंग का जवाव देते हुए पुलिस ने दोनों पर गोली चलाई. पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने घटना की शिकायत के 3 घंटे के अंदर-अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद की कार्रवाई घायलों के इलाज के बाद की जाएगी. दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में कबूल कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का बनाया AI ऑडियो-वीडियो, पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास की भी हो रही जांच
