देश में आए दिन हमें एआई-जेनरेटेड वीडियो देखने को मिलते हैं. कई बार कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, कि उन्हें बनाने वाले पर पुलिस कार्रवाई भी हो जाती है. अब एक ऐसा ही मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई है.
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का बनाया एआई-जेनरेटेड वीडियो
बिहार में हमें आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एआई-जेनरेटड फेक वीडियो और ऑडियो क्लिप बनाकर उसे वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बोचहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर का निवासी है और उसकी पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस का क्या कहना?
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बताया है कि आरोपी प्रमोद कुमार राज ने प्रधानमंत्री और देश की राष्ट्रपति के नाम और फोटो और उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर उनका फेक वीडियो और ऑडियो क्लिप वायरल किया है. इसी मामले के ऊपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस युवक के ऊपर कर्रवाई की है.
क्यों किया गया युवक को गिरफ्तार?
पुलिस ने इस पूरे मामले में बताया कि आरोपी युवक सोशल मीडिया पर इस कंटेंट को बनाकर लोगों को गुमराह करता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा एआई-जेनरेटेड फेक कंटेंट बनाने का उद्देश्य देश की जनता को गुमराह करना और देश के सबसे बड़े संवैधानिक कार्यालयों से जुड़ी हुई गरिमा और विश्वास को भंग करने के साथ में लोकतांत्रिक संविधानों और समाज और कानून व्यवस्था के ऊपर प्रभाव डालना था. जिसके चलते इस युवक को गिरफ्तार किया गया है.
मोबाइल भी किया गया जब्त
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और इस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एक स्पेशल टीम बनाई गई. इस टीम ने मुजफ्फरपुर के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. इस युवक के पास से फेक वीडियो और ऑडियो को बनाने और उसे वायरल करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया और उसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: कैसे एक इथियोपियाई गुलाम ने मुगल बादशाहों को चुनौती दी और मराठों को प्रेरित किया
