पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों को तेज करती नजर आ रही है. अब पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल पंजाब के दौरे पर हैं. इस दौरान वे कई बैठकें करेंगे और चुनावी रणनीति को तैयार करेंगे.

पंजाब दौरे पर भूपेश बघेल
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पंजाब में कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. अब AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल राज्य के दौरे पर हैं. इस दौरान भूपेश बघेल नई गठित कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक रेडमैप पर मंथन करने वाले हैं.
चुनाव के लिए तैयार करेंगे रोडमैप
बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के पंजाब दौरे का मकसद सभी कमेटियों के चेयरमैन, को-चेयरमैन और सदस्यों के साथ में बातचीत करके उनकी योजनाओं को समझकर 2027 के चुनाव के लिए एक व्यापक रोडमैप को तैयार करना है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के ऊपर जिम्मेदारी है कि वे पंजाब में ग्राउंड लेवल पर जाकर लोगों से बातचीत करके चुनाव की तैयारियों को मजबूत करें.
सीनियर नेताओं के साध कई बैठकें
इस दौरान बातचीत में बूथ लेवल से लेकर ऊपर तक संगठन को मजबूत करने के लिए, अलग-अलग कमेटियों के बीच तालमेल बनाने और पंजाब के हर गांव और शहर में कांग्रेस के मैसेज पहुंचाने के लिए एक्शन प्लान को अंतिम रूप देने के लिए ध्यान दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि कमेटी प्रमुखों, सीनियर नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ में कई अहम बैठकें की जाएंगी.
चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करना मकसद
आपको बता दें कि इन बैठकों का मकसद मजबूत और चुनाव को लिए बेहतर कांग्रेस संगठन बनाना है, जो 2027 में विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए सक्षम हो पाए. कांग्रेस ने अब पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और लगातार ग्राउंड लेवल पर उतरने की बात कही जा रही है. वहीं दूसरी तरफ पार्टी में अंदरूनी कलह भी देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- के. कविता की नई पार्टी पर EC का एक्शन! ‘TRS’ का बदलना होगा नाम; 15 दिनों का दिया समय
