चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर ऐलान कर दिया है. इन सभी सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होने की घोषणा की गई है. वहीं 13 जुलाई को नामांकन की आखिरी तारीख घोषित की गई है.

विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. अब इन सभी सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा कर दी है. जानकारी के मुताबिक इस चुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोटिंग कराना तय किया गया है. बताया जा रहा है कि नामांकन करने के लिए 13 जुलाई को आखिरी दिन है. वहीं 14 जुलाई को नामांकन की जांच की जाएगी.
4 अगस्त तक घोषित होंगे नतीजे
चुनाव आयोग के मुताबिक 16 जुलाई को नामांकन वापस लेने के लिए आखिरी तारीख होगी. इन सभी सीटों पर 4 अगस्त तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. आपको बता दें कि जिन 3 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाला है, उनमें बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मंजलपुर और मध्य प्रदेश की दातिया सीट शामिल हैं. अब इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है.
गजट में भी प्रकाशित किया नोटिफिकेशन
चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यह अयोग्यता ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 8 और भारत के संविधान के अनुच्छेद 191(1)(e) के प्रावधानों के तहत हुई है. संबंधित राज्यों की सरकारों ने आम जनता और संबंधित लोगों को जानकारी देने के लिए ECI के नोटिफिकेशन को अपने असाधारण राजपत्र (गजट) में भी प्रकाशित किया है.
13 तारीख तक होंगे नामांकन
गुजरात सरकार के विशेष गजट में जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि विधानसभा में खाली पड़ी सीट को भरने के लिए उस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. नोटिफिकेशन के मुताबिक मंजलपुर उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 जुलाई तय की गई है वहीं 14 जुलाई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी. अब इन सीटों पर राजनीति भी तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मिशन शुरू! राज्य दौरे पर निकले भूपेश बघेल; तैयार हो रहा जीत का फॉर्मूला
