पश्चिम बंगाल के बारुईपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. दरअसल, यहां पर एक 11 साल की बच्ची का रेप कर उसे तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है. पूरा मामला पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के खुलने के बाद में हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने फ्रेंड के बर्थडे के लिए गिफ्ट लेने के लिए गई थी. तभी से वह घर से लापता थी. काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव 25 किलोमीटर दूर सूर्यपुर हाट इलाके में मिला. शव तालाब में था. बच्ची की शव मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश और गुस्से का माहौल था, जिसके कारण लोगों ने गुस्से में एक संदिग्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देखने को मिले है. साथ ही शरीर पर खरोंच और दांतों से काटने के निशान भी सामने आए है. सिर पर भारी चीज से हमला करके उसकी पटक-पटक कर हत्या करने की कोशिश की गई है. जांच में यह भी सामने आया है कि तालाब में फेंके जाने से पहले बच्ची जिंदा थी. उसके पेट और फेफड़े में पानी भरा हुआ है.
पुलिस जांच के मुताबिक चोट से बहुत खून बहने और डूबने के कारण उसकी मौत हुई है. बच्ची के लापता होने वाले पूरे रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी में 4 लोग लड़की को ले जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद में आनंद सरदार नाम के आरोपी के मोबाइल का लोकेशन ट्रेक कर उसे गिरफ्तार क्या गया है. स्थानीय कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया है. मामले की जांच क लिए 6 लोगों की SIT भी बनाई गई है.
ये भी पढ़ें: UP STF Encounter: 2 दर्जन मुकदमों वाले इनामी डकैत आसिम का अंत; अम्बेडकरनगर में STF ने आमने-सामने की जंग में किया ढेर
