केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. दरअसल, पर्यावरण मंत्रालय ने भूपेंद्र यादव के निजी सचिव अमर सिंह को उनके पद से हटा दिया है. उसके अलावा शैलेश कुमार सिंह और आयुष शरण को भी अपने पद से तत्काल प्रभाव के लिए हटा दिया है. तीनों अधिकारियों को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है. पर्यावरण मंत्रालय ने 3 जुलाई 2026 को अधिकारिक आदेश जारी किया था.
दरअसल, इस आदेश में बताया गया था कि 2 जुलाई को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के आदेश के बाद और सक्षम अधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद में यह फैसला लिया गया है. जारी आदेश में 2010 बैच के आईआरएस अधिकारी अमर सिंह को मूल कैडर राजस्व विभाग में भेजा जाएगा. उन्हें मूल राजस्व विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.
उप सचिव विभूति पंजियार के साइन से जारी निर्देश
दरअसल, अधिकारियों को पद से मुक्त करने का निर्देश उप सचिव विभूति पंजियार के साइन के बाद किया गया है. निर्देश की कॉपी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, PMO और कैबिनेट सचिवालय के मुख्य ऑफिस में भी भेजी गई है. एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह को भी वापस से अपने मूल कैडर DOPT में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. आयुष शरण को भी अपने पद से हटाकर ड्यूटी से फ्री कर दिया गया है. हालांकि, दफ्तर में हुए अचानक फेरबदल को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. नए सचिव के तौर पर किसको चुना जाएगा, उसका भी कुछ अभी साफ नहीं हो पाया है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नासिक में बादल फटने की आशंका! कई इलाकों में बिजली गुल और बाढ़ जैसे हालात
