Ram mandir: पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भ्रष्टाचार और अवैध कमाई के मामले में नामजद आरोपियों—लवकुश, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की. घंटों चली इस तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कई कीमती आभूषण, नकदी, लग्जरी कार और करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज लगे हैं. पुलिस अब इन सभी आरोपियों की संपत्तियों और उनके भुगतान के स्रोतों की बारीकी से पड़ताल कर रही है.
लवकुश के घर मिला नामजद सोने का लॉकेट
पुलिस की एक टीम ने जब आरोपी लवकुश के घर पर दबिश दी, तो वहां काफी देर तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया. सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान घर से सोने का एक बेशकीमती लॉकेट बरामद हुआ है, जिस पर ‘लवकुश’ नाम अंकित है. बताया जा रहा है कि यह लॉकेट उसने अपनी पत्नी को उपहार में दिया था. इसके अलावा उसके घर से ₹35,000 की नकदी भी बरामद की गई है.
अनुकल्प मिश्रा का 30 लाख की रजिस्ट्री वाला ’70 लाखी’ मकान
दूसरी टीम आरोपी अनुकल्प मिश्रा को हिरासत में लेकर उसकी कौशलपुरी कॉलोनी स्थित आलीशान मकान पर पहुंची. वहां हुई तलाशी में पुलिस को निम्नलिखित चीजें बरामद हुईं. घर के भीतर से सोने की चेन बरामद की गई है.तलाशी में ₹15,000 कैश और एक कार मिली है. यह कार अनुकल्प ने 16 मई, 2025 को अपने पिता रवींद्र मिश्रा के नाम पर खरीदी थी. जांच में सामने आया कि अनुकल्प ने कौशलपुरी कॉलोनी का यह मकान कागजों पर (रजिस्ट्री) करीब ₹30 लाख का दिखाया था, जबकि इसके एवज में उसने ₹70 लाख का नकद भुगतान किया था. इस मकान का वर्तमान बाजार मूल्य इससे भी कहीं अधिक है. यही नहीं, मकान के रिनोवेशन (नवीनीकरण) और गृह प्रवेश के कार्यक्रम पर ही करीब ₹5 लाख उड़ाए गए थे.
आय के स्रोतों की जांच में जुटी पुलिस
दिखावे की आय और असल संपत्तियों में जमीन-आसमान का अंतर देखकर पुलिस और जांच एजेंसियां दंग हैं. पुलिस अब बरामद किए गए सभी Property के दस्तावेजों, कार की खरीद और रजिस्ट्री के लिए किए गए भुगतान के वास्तविक स्रोतों का सत्यापन कर रही है.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम एनकाउंटर: पुलिस की गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटर्स से मुठभेड़, 60 राउंड फायरिंग के बाद 4 बदमाश ढेर
