साइबर सिटी गुरुग्राम से देर रात अधांधुध फायरिंग करने की खबर सामने आई है. दरअसल, यहां पर पुलिस और एक गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटर्स के बीच में मुठभेड़ हुई है, जिसमें करीब 60 गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है. पुलिस और गैंगस्टर के बीच में हुई लड़ाई में चार शूटर्स की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस मुडभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है.
कैसे हुआ गैंगस्टर के वहां होने का खुलासा?
गैंगस्टर दीपक नांदल रंगदारी करने का काम करता था. वह लोगों को डरा कर उनसे पैसे वसूला करता था. रंगदारी के दिन भी दीपक नांदल ने सुशाल लोक में रहने वाले व्यपारी को एक्सटॉर्शन के लिए धमकाया हुआ था. हालांकि, जब व्यापारी ने दीपक नांदल को रंगदारी देने के लिए मना कर दिया, तो गैंगस्टर ने 5 शूटर्स व्यापारी के घर में गोलियां चलवाने के लिए भेज दिया.
वहीं, पुलिस को भी पहले ही पता लग चुका था कि सुशांत लोक में पांच बदमाश आने वाले हैं. शूटर्स जब व्यापारी के यहां पर गोली चला रहे थे, उसी समय गुरुग्राम पुलिस ने शूटर्स को घर दबोचा. पुलिस ने शूटर्स को सरेंडर करने के लिए भी कहा. हालांकि, अपराधियों ने सरेंडर करने के बजाए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी व्यापारी पर गोलियां चलवा दी.
दोनों तरफ से हुई फायरिंग में करीब 60 गोलियां चली, जिसमें गैंगस्टर के 4 बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शूटर्स के पास से 5 पिस्तौल को बरामद किया है. साथ ही जिंदा कारतूस को भी बड़ी संख्या में बरामद किया गया है. 5 में से तीन पिस्टल विदेशी सोफिस्टिकेटेड थी. शूटर जिस काले रंग की स्कॉपियो व्यापारी को डराने के लिए लाए थे, वह कार रेंट की थी. पुलिस ने बताया कि बदमाशों को सरेंडर करने का पूरा समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने सरेंडर करने के बजाए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में बड़े बदलाव की तैयारी: 22 जुलाई के बाद दर्शन, चढ़ावा और सुरक्षा व्यवस्था होगी अपडेट
