हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचाई है. राज्य में बारिश के कारण 75 सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं बिजली और पानी सप्लाई भी बाधित हुई है. मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

हिमाचल में बारिश से तबाही
देश को मानसून ने पूरी तरह कवर कर लिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश से कहर देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने तबाही मचाई है. हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि राज्य में बिजली और पानी की सप्लाई भी बाधित हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बंद हुई 75 सड़कें
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक बारिश के कारण गुरुवार को शाम तक राज्य की 75 सड़कें बंद हो गई हैं. वहीं 29 बिजली सप्लाई ट्रांसफार्मर और 5 पानी की योजनाएं भी बाधित हुई हैं. बारिश से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और छोटे-मोटे लैंडस्लाइड भी देखने को मिले हैं, जिसके कारण यातायात पर काफी असर पड़ा है. हिमाचल में बारिश से काफी तबाही मची हुई है.
कई जगहों पर बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आपको बता दें कि इसी के साथ कुल्लू, मंडी, किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जैसे जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 12 से 18 घंटों में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में लैंडस्लाइड और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की भी चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे नदी और नालों के पास न जाएं. मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करके लोगों से अपील की है.
यह भी पढ़ें- ममता को दिन में लगा ट्रिपल झटका, TMC छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद BJP के राज्यसभा उम्मीदवार बने ये 3 बड़े नेता
