लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा और व्यापक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग के 182 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है. इस बड़े उलटफेर के तहत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में तैनात उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं.
सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, प्रतिभा मिश्रा उपजिलाधिकारी कानपुर देहात, शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलन्दशहर, गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, लवलीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी के पद पर तैनाती दी गई है. पीसीएस अधिकारी मिथलेश कुमार तिवारी को एसडीएम मैनपुरी, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जिले से ट्रांसफर कर एसडीएम उन्नाव और प्रज्ञा पांडेय को एसडीएम बाराबंकी बनाया गया है.
ट्रांसफर लिस्ट में अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद, दीपिका मेहरा को मथुरा से शामली और सचिन राजपूत को आगरा से शामली भेजा गया है. वहीं राम जनम यादव को बरेली से हरदोई, देवेंद्र प्रताप सिंह को यूपीडा (UPEIDA) से झांसी, प्रज्ञा पाण्डेय को उन्नाव से बाराबंकी और अजेंद्र सिंह को कौशांबी से उन्नाव का उपजिलाधिकारी बनाया गया है.
29 पीसीएस अफसरों को मिला था प्रमोशन
बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने के शुरुआत में भी योगी सरकार ने पीसीएस अफसरों को प्रमोशन की सौगात दी थी. प्रदेश के 29 पीसीएस अफसरों को प्रमोट करके आईएएस बना दिया था. इन सभी अधिकारियों को 2022 का बैच दिया गया है. आईएएस बनने वाले अधिकारियों में डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्प राज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, सुशीला, आलोक कुमार, वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, योग नंद पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, अमित कुमार, पूनम निगम, डॉ. नितिन मदान, हर्ष देव पांडेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार, अमित सिंह, प्रियंका सिंह, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार और राकेश कुमार सिंह शामिल थे.
प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मशीनरी को और अधिक जवाबदेह, प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. तबादला सूची में शामिल विभिन्न जिलों के पीसीएस अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर नई और नई चुनौतियां वाली जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
जिलों में कसावट लाने की कवायद
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल काफी समय से लंबित था और इसका मुख्य उद्देश्य धरातल पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना और कानून व्यवस्था व राजस्व मामलों के निपटारे को और अधिक पारदर्शी बनाना है। जिलों में लंबे समय से जमे और अपेक्षित प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों को हटाकर ऊर्जावान अफसरों को फील्ड में कमान सौंपी गई है.
इस बंपर तबादले के बाद आज सोमवार सुबह से ही सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
