तेज प्रताप यादव को एक बड़ा झटका लगा है. बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनजक्ति जनता दल की पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी के नामांकन को रद्द कर दिया गया है. सोमवार के दिन में ही पटना पुलिस ने उन्हें पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था. बाद में लेकिन कोर्ट की तरफ से उन्हें जमानत दे दी गई थी. हालांकि, केवल उनका ही नहीं बल्कि 10 लोगों का नामांकन रद्द कर दिया गया है. वीणा मानवी के नामांकन के रद्द होने के बाद में तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट में गए है. वह वहां पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं.
कौन हैं वीणा मानवी?
दरअसल, वीणा मानवी पटना सिटी की रहने वाली है. 48 साल की वीणा मानवी मकान डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में CEO के पद पर कार्य कर रही है. वह कॉर्पोरेट सेक्टर को छोड़ करके राजनीति में आई थी. साल 1999 में मगद विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई की. उनपर और उनके परिवार के पास में कुल 1.68 करोड़ रुपये की संपत्ति है. अचल संपति में उनके पास ग्रेटर नोएडा, झारखंड और रांची में फ्लैट है. साथ ही कुल संपत्ति 1.30 करोड़ रुपये हैं. उनके द्वारा दिए गए हलफनामे में उनके पति के पास में किसी भी तरीके की संपत्ति नहीं है. न ही चल संपत्ति और न ही अचल संपत्ति.
इतने रुपये का कर्जा
हालांकि, इतनी संपत्ति के अलावा वीणा मानवी पर इंश्योरेंस लोन और आईसीआईसीआई बैंक का लोन मिलाकर कुल 36.32 लाख रुपये कर्ज भी है.
आपराधिक मामले भी दर्ज
इस हलफनामें में वीणा मानवी के खिलाफ में तीन लंबित केस को भी दिखाया गया है. पटना के कंकड़बाग, गर्दनीबाग और फतुहा में उनके खिलाफ में मामले दर्ज है. उन पर कई मामलों के तहत में केस दर्ज किए हुए है.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर में नितिन भैया को मैंने लड़वाया… मैंने आगे बढ़ाया- नीरज सिन्हा के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
