छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर गंभीर आरोप लगाए गए है. किसान मोतीलाल कुशवाहा ने 14 जुलाई को उन पर गोली चलाने वाले के पीछे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर आरोप लगाया है.
जमीन बेचने के लिए डाला गया दबाव
मोतीलाल कुशवाहा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने के लिए दबाव डाला जा रहा है. जब किसान अपने जमीन को बेचने के लिए मना कर देता है, तो उसके बाद उसके साथ में मारपीट की जाती है. साथ ही धमकी भी दी जाती है. इसी विवाद को लेकर उनके साथ ऐसा किया गया है. इसी विवाद की वजह से उनपर गोलियां चलाई गई, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
कोई भी अधिकारिक बयान की जानकारी नहीं
गोली लगने के बाद गांव की पुलिस और परिवार वाले उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर के गए. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान की जानकारी नहीं दी गई है. साथ ही कोई एफआईआर की बात नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. पूरी जांच होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि की जाएगी.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर से तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका! वीणा मानवी का नामांकन रद्द, चुनावी दौड़ से हुई बाहर…
