उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, यहां पर बुजुर्गों और दिव्गांग महिलाओं को मिलने वाले राशन को लेकर बड़ा फैसला आया है. नए नियम के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश में स्थित असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित लोगों को घर पर ही राशन मुहैया कराया जाएगा. यानी की अब इन लोगों को राशन लेने के लिए सरकारी दुकान पर लगने वाली लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा.
राशन वितरण प्रणाली में किया गया सुधार
सरकार ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी तरीके लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बुधवार के दिन खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय लोगों को राशन लेने के लिए दुकान में नहीं जाना पड़ेगा. ऐसे लोगों को घर में ही राशन मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य के हर एक व्यक्ति को राशन मिले और जो भी व्यक्ति शारीरिक रूप में सझम नहीं है. उसे उसके घर में राशन मुहैया कराया जाएगा. ऐसे लोगों के लिए राशन वितरण प्रणाली में सुधार किए गए है.
बैठने की सुविधा भी कराई जाएगी मुहैया
सरकार ने आदेश देते हुए कहा कि कोशिश की जाएगी कि दो महीने में 45 लाख लोग इस मुफ्त खाद्यान्न योजना से जुड़े. ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश भी जारी किए गए है. जिसका भी किसी प्रतिद्वंद्विता के कारण नाम कटा है उसे फिर से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. राशन की दुकान पर सामान जाते ही सभी लाभार्थियों को इसकी जानकारी मैसेज के जरिए दी जाएगी. लोगों को बिना किसी वजह के दुकानों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राशन लेने के लिए आए लोगों को गर्मी के समय में पानी और बैठने के लिए कुर्सियां और बेंच मुहैया कराई जाएगी.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद के प्राइवेट स्कूल पर हिंदू बच्चों को कलमा पढ़ाने का आरोप! पेरेंट्स ने स्कूल में किया हंगामा
