हैदराबाद के सैदाबाद में एक प्राइवेट स्कूल विवादों में घिरते दिखाई दे रहा है. दरअसल, यहां पर एक स्कूल पर आरोप है कि बच्चों को एक्टिविटी बोलकर कलमा और सूरहा फातिचा पढ़ने के लिए कहा जा रहा है. मामले के बाद से स्कूल मैनेजमेंट सवालों से दूर भागते दिखाई दे रहा है.
हिंदू बच्चों को धार्मिक पाठ पढ़ाने का आरोप
दरअसल, दूसरी कक्षा में पढ़ाई कर रहे बच्चे के माता पिता ने स्कूल पर यह आरोप लगाया है. सैदाबाद के ओल्ड सिटी इलाके से यह मामला सामने आया है. परिवार का कहना है कि हिंदू बच्चों को मुस्लिम धार्मिक पाठ पढ़ने के लिए कहा जा रहा है. हालांकि, कई रिपोर्टों में इसे होमवर्क कहा गया है. तो कई ने इसे स्कूल की एक्टिविटी भी कहा है. माता-पिता ने स्कूल पहुंचकर मैनेजमेंट से बात की है. साथ ही ऐसा करने वाले टीचर के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
स्कूल की तरफ से नहीं आया कोई बयान
हालांकि, अभी तक स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से किसी भी तरीके का अधिकारिक बयान दर्ज नहीं किया गया है. साथ ही किसी भी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं की गई है. यह मामला धीरे-धीरे सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते दिखाई दे रहा है. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया तक ही सीमित है. माता-पिता ने अभी तक पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की है. स्कूल की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है. सभी की नजरें उन्हीं के बयान पर टिकी हुई है. माता-पिता ने ऐसे में चिंता जताई है. उनका कहना है कि ऐसे में उनके बच्चे अपने धर्म को छोड़ दूसरे धर्म की चीजों को मानने में लग जाएंगे.
ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak मामले में CBI का बड़ा खुलासा, इस कोचिंग सेंटर ने 5 लाख में खरीदा था पेपर! मोबाइल से मिले 132 सवाल
