बिहार के पटना में बंटी यादव हत्याकांड को लेकर परिवार वालों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है. दरअसल, हत्याकांड के बाद में परिवार वाले आमरण अनशन में बैठ चुके हैं. आज 11 बजे से वह अनशन में बैठे है. गिरफ्तार आरोपियों को सजा दिलाने के लिए परिवार वालों ने यह अनशन शुरू किया है.
बता दें कि इस हत्याकांड में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है. पुलिस मुख्य आरोपी को भी पकड़ चुकी है. हालांकि, अभी भी कई आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं. यह इलाका बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है. अभी के समय में वहां उपचुनाव हो रहा है. आज 16 जुलाई को यहां पर प्रशांत किशोर और सांसद पप्पू यादव आने वाले हैं. पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर दिया है.
दरअसल, 6 जुलाई के दिन बंटी का अपहरण हुआ था. परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उस समय कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है. बाद में खोजबीन करने पर पुलिस ने बंटी यादव का शव पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का आरोप है कि बंटी देह व्यापार का विरोध करता था. इसी कारण के उसके साथ में ऐसा हुआ है. वहीं, पुलिस जांच में एंगल सामने आ रहा है कि बंटी यादव कारोबार में हिस्सा मांग कर रहा था. इसी कारण से उसकी हत्या की गई है.
मुख्य आरोपी को घेराबंदी के दौरान में पकड़ा गया है. आरोप है कि उसने पुलिस पर गोली चला दी थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इसी वजह से उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. हालांकि, अभी तक पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है. पूरी जांच के होने के बाद में ही पुलिस जवाब सामने रखना चाहती है. मुख्य आरोपी का इलाज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: UP सरकार का बड़ा फैसला! बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगा मुफ्त राशन
