जंतर-मंतर में कल का प्रदर्शन का दिन काफी चर्चा में रहा है. प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च ने सभी को घेर कर रखा है. कल के दिन पुलिस ने छात्रों पर काफी बर्बरता से लाठीचार्ज किया है. साथ ही आंसू गैस के गोले दागे हैं. इस बात को लेकर देश के लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है. सभी विपक्षी नेता इस प्रदर्शन में शामिल होते दिखाई दिए है. ऐसे में बता दें कि ममता बनर्जी ने भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात की है.
ममता बनर्जी ने कही प्रदर्शन में शामिल होने की बात
दरअसल, बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाऊंगी. उन्हें मेरा समर्थन प्रोटेस्ट के शुरूआत से था और आगे भी प्राप्त रहेगा. सोशल मीडिया पर उनका यह बयान अभी के समय में चर्चा है. कई लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया है तो कई लोग उनके इस बयान का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं.
चिकित्सकों में दिखा गुस्सा
बता दें कि आज के दिन भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी मौजूद है. सभी लोग अपनी मांग को लेकर डटे हुए है. सभी का यही कहना है कि जब तक इस्तीफा नहीं होगा तब तक पीछे नहीं होंगे. कई लोगों को इसमें लाठीचार्ज के कारण गंभीर चोटें आई है. वहीं, एक लड़की वेंटिलेटर पर भर्ती है. जिसकी वजह से मेडिकल फील्ड के लोग भी काफी गुस्से में दिखाई दिए है. सभी का कहना है कि अगर इलाज करने वाले ही बीमार होंगे तो कैसे चलेगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का दिया निर्देश
