मध्य प्रदेश में विधानसभा में हुए भारी हंगामे के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, समान नागरिक संहिता यानी की UCC बिल को मंजूरी दे दी गई है. मध्य प्रदेश देश का चौथा राज्य बन गया है, जिसमें यह बिल है. केवल गुजरात, उत्तराखंड और असम में यह बिल लागू हुआ है. बिल के पास होने के दौरान में काफी भारी हंगामा हुआ है. तीखी बहस के बाद में यह बिल बहुमत में लागू किया गया है.
दरअलस, बिल को रखते हुए जब वह अपनी बातों को रख रहे थे, तो उस समय में विपक्ष उनपर निशाना साध रहा था. बार-बार वह ‘चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो’ के नारे लगा रहे है. काफी हंगामा इस दौरान में हुआ है. विपक्ष कई बातों को लेकर बोलते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि, बाद में यह बिल पास हो गया.
मध्य प्रदेश सीएम ने इस विपक्ष के हंगामे पर कहा कि ये लोग ऐसे मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रहे हैं. पूरी दुनिया इन्हें देख रही है. माता-पिता इन्हें कभी भी इन्हें माफ नहीं करेंगी. से लोग स्वंय शर्म महसूस करेंगे. कांग्रेस की हमेशा से मुस्लिम वोट बैंक पर राजनीति करने की आदत है. इन्होंने देश की जनता पर खंजर खोपने का काम करा है. मध्य प्रदेश की धरती पर केवल वहीं रहेगा, जिसने एक ही विवाह किया होगा. अगर कोई एक से अधिक विवाह करेगा, तो वह जेल में होगा. आज हमने इतिहास बनाया है. कुछ लोगों ने महिलाओं को खिलौना बना कर रखा हुआ है. हालांकि, अब हमारी सरकार बहनों का जीवन नर्क बनाने वाले लोगों को जहन्नुम में पहुंचाने का काम करेंगी. राम से लेकर रहीम तक सभी एक ही कानून पर चलेंगे. हमने समान नागरिक संहिता को लाया है.
बता दें कि इस बिल में लिव-इन रिलेशन और विवाह के लिए महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तावित किए है. अब लोगों को लिव-इन रिलेशनसिप का भी रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. हलाला या किसी भी नीचा या अपमानजक चीजों को दिखाने वाली चीजों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: पीएम आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को किया डिटेन!…
