राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह से ही पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे है. ऐसे में बता दें कि खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है. यह धरना वह प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले को दागने के बाद में कर रहे थे. हालांकि, यह कार्रवाई केवल राहुल और प्रियंका गांधी पर ही नहीं बल्कि अखिलेश यादव पर भी की गई है.
प्रदर्शनस्थल से हटाया अखिलेश यादव को
सपा प्रमुख नेता अखिलेश यादव को प्रदर्शनस्थल से हटा दिया गया है. वहीं, नई दिल्ली के DCP ने राहुल गांधी को धरना खत्म करने के लिए समझाया है. साथ ही उन्हें जगह खाली करने के लिए भी बोला है. हालांकि, वह इसके लिए नहीं माने हैं. DCP ने राहुल गांधी को कॉपरेट करने के लिए बोला है, जिस पर राहुल ने कहा कि वह कॉपरेट ही कर रहे हैं. आप भी इन लोगों को हटने के लिए कह दीजिए.
दिल्ली पुलिस ने उठाए सख्त कदम
DCP ने उसके बाद में लोगों को केवल एक बार वहां से हटने के लिए बोला, जिसके बाद उन्होंने कहा कि अगर यहां से कोई नहीं हटा, तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा. राहुल गांधी का पुलिस के जवान ने हाथ पकड़ा तो वह सड़क पर लेट गए. वह इस हिरासत का विरोध करते हुए दिखाई दिए है. पीएम आवास के बाहर से भीड़ हटाने के लिए दिल्ली पुलिस अब सख्त कदम उठा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने लाठीचार्ज मामले में तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- अदालत को ऐसे मामलों में न घसीटें
