कर्नाटक के मैसूर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए है, जिसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृत लोगों में एक कारोबारी और उसकी दो मासूम बेटियां शामिल है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस ने यह मामला आत्महत्या का बताया है. मृत व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय हरीश, 34 वर्षीय पत्नी निश्चिता और 8 वर्षीय बेटी रक्षा, 12 वर्षीय बेटी निक्शा के रूप में की गई है.
मुंह में लगा मिला प्लास्टर
पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस कारोबारी के घर गई है. उनका शव पहली मंजिल पर फंदे से लटका हुआ था. उनकी पत्नी और दोनों बेटियां शव हुंसूर के न्यू मारुति लेआउट स्थित घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. पुलिस ने संभावना जताई है कि हरीश ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की उसके बाद दोनों बेटियों की और लास्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. तीनों के मुंह और नाक के पास एडहेसिव प्लास्टर भी चिपका हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि पहले दम घोंटा गया उसके बाद फांसी के फंदे से लटकाया गया.
मां को तीन दिन पहले भेजा रिश्तेदार के यहा
जानकारी के अनुसार, हरीश की मां भी उनके साथ में रहती थी, लेकिन तीन दिन पहले उसने अपनी मां को रिश्तेदार के घर भेज दिया था. कोई भी उस वारदात के समय में वहां मौजूद नहीं था. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताकि पता लगाया जा सके कि प्लास्टर क्यों नाक पर लगाई गई थी. कही पहले मारपीट तो नहीं की गई थी परिवार के साथ में. फॉरेंसिक जांच वालों को भी जांच के लिए बुलाया गया है ताकि हर एंगल से मामले की जांच हो पाए. एजेंसिया मौत के हर कारण का पता कर रही है. साथ ही कारोबारी के आर्थिक और निजी सभी पहलूओं की जांच की जा रही है. ताकि वास्तविक कारणों का भी पता लगाया जा सके.
ये भी पढ़ें: ‘छात्राओं के कपड़े फाड़ेंगे क्या?’… लाठीचार्ज को लेकर संसद में गरजे अखिलेश यादव, कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल
