जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लाठीचार्ज की वजह से विपक्ष ने केंद्र के खिलाफ में मोर्चा खोला है. हालांकि, केवल लाठीचार्ज ही नहीं बल्कि नीट पेपर लीक विवाद के मुद्दे को भी वह बार-बार संसद में उठाते दिखाई दिए है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान पर सरकार पर तीखा हमला बोला है.
प्रिंयका गांधी ने सरकार पर सवाल करते हुए कहा है कि पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी जवाब देना चाहिए. दोनों मंत्रियों की अब तक जवाबदेही क्यों नहीं तय की गई है. इसका जवाब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए. संसद की कार्यवाही के न चल पाने के पीछे सरकार भी जिम्मेदार है. सरकार को बताना चाहिए कि मंत्री कब इस्तीफा देंगे और पूरे मामले पर जवाबदेही कौन लेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अमित शाह से पूछा जाए कि छात्रों पर लाठियां क्यों चलवाई गई थी. बच्चे अस्पताल में क्यों हैं? किसलिए… ये छात्र आतंकवादी है? सरकार से ये सवाल करेंगे, तभी भी सवालों का जवाब भी दूंगी.
बता दें कि राहुल गांधी 20 जुलाई के बाद सरकार से बार-बार जवाबदेही और धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मोर्चा कर रहें. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि शाम 6 बजे लोकसभा में राहुल गांधी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसदों की बैठक को बुलाया है. ये बैठक सरकार की जवाबदेही को तय करने के लिए किया जा रहा है.
सूत्रों के हवाले से एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई करने वाली है. पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को दंगा करने वाले लोगों में रखा है. साथ ही इस हिंसा में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ में कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत इन लोगों का पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! DMRC से मांगा जवाब?
