DMRC यानी की दिल्ली मेट्रो स्टेशन ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के कारण 16 मेट्रो स्टेशन पर बंद का ऐलान कर दिया था. 22 जुलाई को भी मेट्रो ने इन स्टेशनों पर बंद रखा था. मेट्रो स्टेशन के बंद करने के बाद में सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ में याचिका दायर की थी, जिसके बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की आज सुनवाई की है, उन्होंने कहा कि अगर लंच के समय तक कुछ भी ऐसा नहीं हुआ तो वह इस मामले पर टिप्पणी करेंगे. उन्होंने इस मामले पर दखल देने की बात की है.
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मेट्रो स्टेशन बंद के खिलाफ में याचिका दायर की थी. उनका कहना था कि अदालत के कर्मचारी और वकीलों को मेट्रो में सीमित प्रवेश दी जाए. इस सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि वकीलों के न होने के के कारण आज कोई भी आदेश पारित नहीं किया जाएगा. अगर दोपहर तक कोई फैसला नहीं हुआ तो वह इस मामले पर हस्तक्षेप कर सकते हैं.
इन मेट्रो स्टेशनों पर बंद का था ऐलान
मंडी हाउस
सुप्रीम कोर्ट
राजीव चौक
आईटीओ
लोक कल्याण मार्ग
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंबा रोड
सेवा तीर्थ
जनपथ
केंद्रीय सचिवालय
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
इन स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का लिया गया फैसला लिया गया. अभी तक लेकिन ये लाइन कब से सुचारु की जाएगी, उसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन में अन्ना हजारे की एंट्री! साधा मौन व्रत… पीएम मोदी को लिखा पत्र
