UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आज, 24 जुलाई 2026 को अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कानपुर, बांदा, आगरा, झांसी और मथुरा समेत उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
आज पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और हवा में नमी लगभग 80% रहने के कारण कुछ इलाकों में तीखी उमस भी महसूस हो सकती है। राज्य का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है।
जिलों के अनुसार अलर्ट और स्थिति, येलो अलर्ट (भारी बारिश वाले जिले)
आगरा, मथुरा, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बांदा, ललितपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, एटा, हाथरस, मैनपुरी और औरैया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
बिजली चमकने और बौछारें पड़ने वाले क्षेत्र
लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश:
गोरखपुर, बाराबंकी, सीतापुर और आजमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, मऊ, बलिया और गाजीपुर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है.
प्रमुख शहरों का मौसम
लखनऊ- राजधानी में दिनभर घने बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 31°C से 32°C और न्यूनतम 27°C रहेगा। रात के समय गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की 55% संभावना है.
नोएडा और दिल्ली-एनसीआर
नोएडा में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दोपहर के समय छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं. यहाँ अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी और पंजाब में ED की रेड; 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला, प्रमोटरों और मददगारों के उड़े होश
