Ed raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मार की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई करीब 450 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है. ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही इस कार्रवाई में M/s Santosh Overseas Ltd. और उससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है.
दिल्ली-यूपी समेत 8 जगहों पर तलाशी
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ जगहों पर तलाशी ली जा रही है, जिनमें प्रमोटरों, जुड़ी हुई कंपनियों और मदद करने वालों से जुड़ी जगहें शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, ED की यह जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के एक मामले से जुड़ी है, जो बैंकों के एक ग्रुप से लिए गए लगभग 450 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड से संबंधित है.
प्रमोटरों और सहयोगियों के ठिकाने रेड की जद में अधिकारियों के अनुसार, ईडी द्वारा यह छापेमारी कंपनी के प्रमोटरों, उनसे जुड़ी कंपनियों, निदेशकों और इस नेटवर्क में मदद करने वाले वित्तीय सहयोगियों के रिहायशी व व्यावसायिक ठिकानों पर की जा रही है. जांच टीमें मौके से डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय दस्तावेज, खातों की किताबें और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाल रही हैं.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 10 रुपये के चोरी के आरोप में छात्रा ने की आत्महत्या! परिजनों ने स्कूल वालों पर लगाए आरोप…
