2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत गजब का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहा है. दरअसल, अभी तक भारत के खाते में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज आ चुके है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत इस बार शानदार प्रदर्शन करते दिखाई दे रहा है. ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने 2026 में भारत के लिए सिल्वर मेडल लाकर पूरे देश के लोगों का नाम ऊंचा कर दिया है. दरअसल, दोनों ने ही वेटलिफ्टिंग में यह मेडल जीते हैं. वहीं, मीराबाई चानू ने भारत को इस साल का पहला गोल्ड मेडल दिलाया है
चोट लगे होने के बाद जीता सिल्वर मेडल
बता दें कि ऋषिकांत सिंह के घुटने में चोट लगी हुई थी. हालांकि, उसके बावजूद वह 60 किलोग्राम वर्ग में खेलने के लिए गए. ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम वजन उठा कर इतिहास रचा है. 264 किलोग्राम वजन उठा कर उन्होंने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. वहीं, मलेशिया के मोहम्मद अनीक कसदान ने 273 किलोग्राम वजन उठाकर पहले नंबर पर जगह बनाई थी.
राजा मुथुपांडी ने 65 किलोग्राम वर्ग में रचा इतिहास
राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग के कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे नंबर पर जगह बनाकर सिल्वर मेडल हासिल किया है. मुथुपांडी ने स्नैच में 126 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 160 किलोग्राम का भार उठाकर इतिहास रचा है. उन्होंने कुल 286 किलोग्राम का भार उठाया था. वहीं, पहले नंबर पर मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन रहे, जिन्होंने 299 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है.
मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड
भारत में इस साल 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाली मीराबाई चानू ने 190 किलोग्राम का भार उठाया था. उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में शामिल होकर कुल 190 किलोग्राम का वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड तोड़े. 85 किग्रा स्नैच में और 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क में उठाकार सभी रिकार्ड को तोड़ा है.
