भारतीय अंडर-19 टीम में इस बार अर्जुन राजपूत का भी सेलेक्शन किया गया है. अभी के समय में लोगों के बीच उनका नाम काफी सुर्खियों में है. हालांकि, अर्जुन के नाम की चर्चा के पीछे उनका स्ट्रगल छिपा हुआ है. उनके इस स्ट्रगल स्टोरी को जो भी सुन रहा है, सभी की आंखे नम हो जा रही है. बड़े-बड़े नामी क्रिकेटर भी उनका सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि श्रीलंका अंडर-19 टीम और भारतीय अंडर-19 टीम के बीच में 3 मैचों का वनडे सीरीज होगा. इसका पहला मैच 4 जुलाई और 2 मल्टी डे मैच होगा. अर्जुन को वनडे टीम में खेलने के लिए चुना गया है. वनडे टीम के कप्तान यशवर्धन सिंह हैं. वही, इस टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ में खेलेंगे.
दरअसल, अर्जुन का परिवार जांलधर में रहता है. उनके पिता रेहड़ी पर छोटे-कुचले बेचने का काम करते हैं. घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद पिता ने अपने बच्चे के इंटरेस्ट को ऊपर रखा. उन्होंने अर्जुन से कहा कि तुम खेलों, घर में संभाल लूंगा. उन्होंने बताया कि परिवार में सभी लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया है.
उन्होंने 8, 9 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था. शुरूआत में वह हरभजन एकेडमी में खेला करते थे. हालांकि, बाद में किक्रेट एकेडमी बंद हो गई, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. खेलने के लिए उन्हें जगह भी नहीं मिला करती थी. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से उन्हें बहुत सपोर्ट मिला था. जब उनकी उम्र छोटी थी, तो कई बार वह उनसे मिलते थे. खेल से लेकर पढ़ाई कई चीजों में क्रिकेटर ने उनकी मदद की थी. 6 साल की स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई की थी.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में चोरी का मामला गरमाया! ट्रस्ट ने CM योगी से की SIT जांच की मांग; अफवाहों के बीच बढ़ा विवाद
