अयोध्या के राम मंदिर में चोरी के मामले में ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से SIT जांच की अपील की है. अब इस मामले की गंभीरता लगातार बढ़ती जा रही है. ट्रस्ट मामले में जांच की मांग कर रहा है.

राम मंदिर में चोरी का मामला
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में पैसा चोरी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में अब राम मंदिर ट्रस्ट खुद ही सामने आ गया है. आपको बता दें कि यह मामला बेहद तेजी से फैल रहा है. अब राम मंदिर ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि इस मामले को लेकर एक SIT यानी विशेष जांच दल से जांच करवाई जाए.
दान पात्रों से पैसे चोरी का मामला
आपको बता दें कि राम मंदिर में श्रद्धालु जो भी पैसों का दान करते हैं उन्हें दान पेटी में डाला जाता है. अब इन्हीं दान पात्रों से पैसे चोरी होने की बात कही जा रही ही है. अब इस चोरी को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैलने लगी हैं. इस मामले में फैल रही अफवाहों ने मामले को और भी उलझा दिया है. अब इन्हीं उलझनों के चलते श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से जांच को लेकर अनुरोध किया है.
SIT जांच की मांग
राम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस मामले में SIT से जांच कराई जाए. ट्रस्ट ने यह भी मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए. वहीं इसी के साथ ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी से अपील की है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए. अब यह मामला काफी चर्चा का विषय बन गया है.
ट्रस्ट ने की सीएम योगी से अपील
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर माना है क्योंकि यह मामला भक्तों की आस्था और भरोसे से जुड़ा हुआ है. अब इस मामले को लेकर ट्रस्ट ने SIT जांच की मांग की है. ट्रस्ट यह जांच इसलिए करवाना चाहता है कि सब साफ हो जाए आखिर हुआ क्या था. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्रस्ट ने अपील की है कि इस मामले को लेकर SIT जांच की जाए.
यह भी पढ़ें- अदिति यादव मामले में योगी का बड़ा बयान! बोले- मैंने दर्ज करवाई FIR; ‘अखिलेश जी चेलों को समझाओ’
