महिलाओं के शादी से मना कर देने पर उनकी हत्या कर देने वाले मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहा हैं. उत्तर कन्नड के यल्लापुर से भी एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. बता दे कि यहां पर शुक्रवार की दोपहर में एक महिला की चाकू से गले पर वार करके हत्या कर दी गई है. इस घटना के कारण वहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश का माहौल है. महिला का नाम रंजिता मल्लप्पा बंसोडे था और अपराधी का नाम रफीक इमामसाब है. महिला की आयु 31 वर्ष और आरोपी की आयु 30 है. महिला सरकारी स्कूल में खाना बनावाने में सहायता करती थी और आरोपी मृत महिला के यहां ही रहता था और उसका क्लास मेट रह चुका था.
किस समय अपराधी ने दिया घटना को अंजाम
जानकारी अनुसार रंजिता के साथ यह तब किया गया जब वह अपने घर पैदल जा रही थी, जिसके बाद रफीक ने उसे बात करने के लिए रोका. बात करने के दौरान ही रफीक ने चाकू निकाला और रंजिता पर चाकू से गले पर वार कर दिया, जिसके बाद रंजिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिवार को इसकी जानकारी मिलते ही वह तुरंत यल्लापुर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को उनके भाई ने आरोपी के बारे में जानकारी दी.
एक साल से पड़ा था पीछे
पुलिस केस के बाद रंजिता के भाई वीरभद्र ने बताया कि एक साल पहले किसी से कर्ज के पैसे दिलवाने के समय उसे रंजिता का नंबर मिला था, जिसके बाद वह उसपर प्यार करने और शादी करने का दबाव डालने लगा था. रंजिता ने उसे काई बार रोका और चेतावनी दी लेकिन बार-बार मना करने पर भी उसने रंजिता का पीछा नहीं छोड़ा और एक दिन बात करने के बहाने से रोक कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी.
पति से अलग रह कर रही थी अपना गुजारा
बताया जा रहा है कि रंजिता 10 साल पहले अपने पति से डाइवोर्स लेकर अलग हो चुकी थी. इस घटना की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठन पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद आरोपी फरार है, जिससे पकड़ने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने परिवार वालों को जल्द ही आरोपी को पकड़ कर सजा दिलवाने की बात की है.
ये भी पढ़ें: मनरेगा बचाओ नहीं, भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम! शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले कांग्रेस झूठ की दुकान
