UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपने प्रचंड रूप में आ गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मेघ गर्जन और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है. राहत की बात यह है कि भीषण गर्मी और उमस से लोगों को निजात मिलेगी, लेकिन 45 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
कोई जिला नहीं रहेगा सूखा
पूरे यूपी में एक बार फिर मानूसन सक्रिय हो गया है. सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है. मंगलवार को भी पूरब से पश्चिमी यूपी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 4 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। किसी भी जिले को सूखा (Dry) नहीं घोषित किया गया है. हालांकि, बारिश का प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों में कम या ज्यादा हो सकता है. मानसून के दौरान मौसम का मिजाज कुछ ही घंटों में बदल सकता है. सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर या शाम तक अचानक बादल घिर सकते हैं और बारिश शुरू हो सकती है. इसी वजह से मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर खुले मैदानों, खेतों और जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम का अपडेट देखते रहने को कहा गया है.
पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
अलर्ट वाले जिलों की बात करें तो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली समेत 25 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.
पूर्वी यूपी में बारिश का जानें हाल
पूर्वी यूपी के अलर्ट वाले जिलों की बात करें तो ये हैं, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर और अमेठी समेत 20 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है.
किसानों और यात्रियों के लिए सावधानियां
खेतों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था रखें ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे. बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचें. जलभराव वाले रास्तों पर जाने से परहेज करें. तेज आंधी या बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें.
ये भी पढ़ें: यूपी में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, अनुपूरक बजट में युवाओं, किसानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल सकती सौगात
