एक्ट्रेस तृषा और मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के रिश्ते पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को डबल मीनिंग कमेंट करना भारी पड़ा गया है. बता दें कि आज पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया है. 4 अगस्त 2026 को उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने उनके चेन्नई स्थित आवास में हिरासत में ले लिया है. यह शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग ने की है. उन्होंने इसे भद्दी टिप्पणी बताया है.
पुलिस के हिरासत में ले लेने के बाद में स्टालिन का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी तृषा के लिए नहीं थी. टीवी चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि- क्या मैंने कुछ गलत बोला है? मैंने उधर मुख्यमंत्री के अलावा और किसी का भी नाम नहीं लिया है. हालांकि, मंगलवार के दिन काफी हंगामे के बाद पुलिस उन्हें वैन में लेकर गई.
कब कसा था एक्ट्रेस पर उन्होंने तंज
यह तंज उन्होंने कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन के समय कसा था. उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधा था. हालांकि, इसी बीच किसी ने एक्ट्रेस तृषा का नाम पुकारा. एक्ट्रेस का नाम सुनने के बाद उन्होंने कहा कि ‘पानी कहीं और पहुंचे या नहीं, वहां जरूर पहुंचना चाहिए.’ बाद में लेकिन उन्होंने कहा कि वह वह कावेरी नदी की बात करें हैं.
एक्ट्रेस पर की गई टिप्पणी के बाद टीवीके ने स्टालिन के ऊपर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई. पार्टी ने NCW( राष्ट्रीय महिला आयोग) से मांग की थी कि स्टालिन को नोटिस भेजे. उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने इसे विवादित बताते हुए जेल भेजने की मांग थी. उन्होंने कहा कि ‘तंजावुर में उदयनिधि स्टालिन की डबल मीनिंग टिप्पणी शर्मनाक, घिनौनी और अश्लील है. इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कोई भी संस्कारी व्यक्ति सार्वजनिक मंच पर नहीं कर सकता है.’
ये भी पढ़ें: PM आवास मार्च के दौरान केजरीवाल को RAF जवान ने रोका, बोले- भारत नहीं, अमेरिका को हो रहा फायदा
