आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ई20 फ्यूल के मामले को लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर निकले हैं. हालांकि, उन्हें रोकने के पहले फिरोजशाह पर रोक लगाई हुई थी. इसी वजह से वह वहां से आगे नहीं आ पा रहे हैं.
इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा है कि वह केंद्र की सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति के आगे नतमस्तक है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव की वजह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथेनॉल वाले ईंधन को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं. वह ट्रंप के आगे नतमस्तक है. इसी नीति के कारण भारत को नहीं बल्कि अमेरिका के किसानों को फायदा हो रहा है. इथेनॉल नीति का करीब 2.33 लाख लोगों ने विरोध किया है.
साथ ही उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी का नहीं है. इसके पीछे प्रधानमंत्री साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल भी शामिल है. इन सभी के निर्णयों के कारण ही पूरे देश में इथेनॉल नीति को लागू किया जा रहा है. यह पूरा फैसला ट्रंप के दबाव में ही लिया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी के दबाव में नहीं आए और लोगों को शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध कराएं.
ये भी पढ़ें: 45 हजार की पेंशन वाले खाते में अचानक आए लाखों रुपये! राम मंदिर गबन मामले में बड़ा खुलासा, 5 अगस्त को होगी सुनवाई
